स्योहारा में ईओ ने पकड़ा पॉलीथिन का जखीरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

स्योहारा में ईओ ने पकड़ा पॉलीथिन का जखीरा

स्योहारा, संजय सक्सेना। लाख बंदिशों के बावजूद लोग पॉलीथिन के इस्तेमाल से बाज़ नही आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पीर के बाज़ार में पॉलीथिन बिकने की सूचना पर अधिशासी अधिकारी अरुणेन्द्र प्रसाद पाण्डे 
अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां ब्रजेश आदि को पन्नी आदि बेचते पाया, जिसको जब्त करते हुए उन्होंने कार्यवाही की तैयारी भी कर ली थी। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा ने किसी तरह जन्माष्टमी के पर्व का हवाला देते हुए ईओ को समझाया। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की किसी भी हालत में पॉलीथिन का प्रयोग न करें। साथ ही प्रसाशन का सहयोग करते हुए अतिक्रमण भी न करें। ईओ एपी पाण्डे ने भी साफ शब्दों में कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग जो करेगा, उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोगों का कहना है कि सरकार पहले पॉलीथीन की फैक्ट्री बंद कराए

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages