बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 31, 2019

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

चन्दौली - दिपक शुक्ला -  बाबा कीनाराम जी जन्मोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को रामगढ़ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा भक्तो ने माला फूल धूप अगरबत्ती व प्रसाद बाबा कीनाराम जी के चरणों मे अर्पित करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किए साथ ही बाबा कि विभूति व देशी घी हलवा का प्रसाद लेकर कृतार्थ हुये ।  भक्तो के आस्था से  पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है  । शुक्रवार की  भोर से लगायत देर रात तक श्रद्धालुओ द्वारा हर हर महादेव बाबा कीनाराम की जय के गगन भेदी उद्घोष से  पूरा  परिसर गुंजायमान रहा । उधर भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस व प्रशासन को पसीना छूटता रहा ।
मालूम हो कि रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जी के 420 वे जन्मोत्सव के दूसरे दिन सुबह 4 बजे आरती व शंख नाद , घण्टा घड़ियाल के साथ हवन पूजन , भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच से  सुबह 8 बजे से  10 बजे तक रामायण पाठ कलाकार मंगला पाठक, हरिशंकर तिवारी व साथियो द्वारा प्रस्तुत किया गया । ततपश्चात जाने माने भोजपुरी कलाकारों द्वारा सुबह भजन, सोहर गीत,  लोकगीत, कजरी, आदि कार्यक्रमो के द्वारा दर्शको का भरपुर मनोरंजन किया ।भक्तो की भारी  से पंडाल खच खच भरा रहा । गर्मी के वावजूद स्रोता गण जमे रहे ।
वही मेला परिसर में  लोगों ने  जमकर खरीद दारी करते देखे गए । महिलाओ बच्चो ने चर्खी, झूला, ट्रेन, जादू का खेल, का लुत्फ उठाया और जलेबी, चाट, समोसे, मिठाइयों और गुब्बारे खरीददारी किये ।  दोपहर 12 बजे से बाबा के भंडारे में भक्तो  ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया  कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजित सिंह संयोजक सूर्यनाथ सिंह, राजेंद्रपाण्डेय, प्रभुनारायण सिंह, अरविंद सिंह,   उमेश सिंह, रितेश पांडेय,  डब्लू सिंह, अर्पित पांडेय,  नन्दू गुप्ता, रामकृपाल सिंह, प्रभुनाथ पांडेय, त्रिभुवन सिंह, सीताराम यादव आदि लोगो का सहयोग सराहनीय रहा । कार्यक्रम का संचालन धनन्जय सिंह ने किया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages