प्रमाण पत्र नियमता समय से ही हो जारी - जिलाधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 31, 2019

प्रमाण पत्र नियमता समय से ही हो जारी - जिलाधिकारी

कानपुर नगर, राकेश सिंह । जिलाधिकारी श्री विजय विश्वास पन्त ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया ।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनता दर्शन का रजिस्टर मांगा  रजिस्टर में प्रतिदिन  के हिसाब से मात्र 2 और 3 नाम  ही रजिस्टर में   दर्ज मिले  जिस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्या प्रतिदिन 2 और 3 व्यक्ति ही आते है यह स्थिति है तो बहुत ही चिंता जनक है प्रतिदिन जनता की शिकायत सुने ।  उन्होंने आय, जाति, निवास
तथा हैसियत प्रमाण  पत्रों की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में पेंडेंसी नही रहनी चाहिए । आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र  नियमता  समय से ही जारी कर  किया जाये। उन्होंने  पारिवारिक लाभ योजना की पेंडेंसी की समीक्षा में   38 प्रकरण  तीन माह से निस्तारित नही हुए इस पर जिलाधिकारी ने  अपने कार्यो में लापरवाही बरतने पर  उप जिलाधिकारी सदर को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कार्यो में लापरवाही नही होनी चाहिए सभी पेंडेंसी को 1 सप्ताह के अंदर निस्तारित कराये । जिलाधिकारी ने प्राप्त आर0 सी0  की समीक्षा कि जिस पर उसकी वसूली नही हो पाने तथा किस अमीन को  कितनी आर 0सी0 कब  दी कि इसकी कोई भी सूचना न दे पाने पर तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई   । उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किस अमीन पर कितनी आर0 सी0 पेंडिंग है कि सूची तैयार करते हुए बड़े  बकायदारों को जेल भेजने जैसी कार्यवाही की जाये साथ ही  20 बड़े बकायदारों की सूची भी तैयार करते हुए उसकी भी वसूली करने के कड़े निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री वीरेंड पाण्डेय, उप जिलाधिकारी  सदर श्री अमित कुमार राठौर, तहसीलदार सदर  उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages