वेद प्रचार सप्ताह में हर्षोल्लास से मनाये गये पर्व - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 24, 2019

वेद प्रचार सप्ताह में हर्षोल्लास से मनाये गये पर्व

बांदा, कृपाशंकर दुबे । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व वेद प्रचार सप्ताह श्रावणी पर्व, रक्षा बंधन से जन्माष्टमी तक शहर के संभ्रान्त व्यक्तियों आशुतोष भटनागर लोधाकुआं, स्वामी सुखदेवानन्द खांईपार, मुकेश तेजानी बन्योटा, रामविशाल विश्वकर्मा कालूकुआं, पुरूषोत्तम गुप्ता, विनोद गौड़, सभाजीत आर्य के निवास पर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया।
आर्य समाज के प्रांगण में चतुर्वेद परायण यज्ञ भजन गीत द्वारा अध्यात्मिक व सामाजिक व्याख्यान द्वारा उपस्थित सैकड़ों व्यक्तियों का दिल जीत लिया। बाहर से आये विद्वान भजनोपदेशक रामसेवक आर्य ने अपने गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। सभाजीत, श्रीचन्द्र आर्य व विवेक अर्य ने अपने भजनों व विचारों के माध्यम से योगीराज कृष्ण भगवान के चरित्र पर चित्रण किया और संकल्प करवाया कि सभी लोग श्रीकृष्ण के गुणो को अपने जीवन में उतारे और जीवन को सफल बनायें। कार्यक्रम में सामले प्रसाद गुप्ता, यशवन्त आर्य, वेद प्रकाश गुप्ता, स्वामी सुखदेवानन्द, श्रीलाल, संतोष गुप्ता, सजल कुमार रेण्डर, वेद शर्मा, राजू, अखिलेश, कान्ती शर्मा, शशी, मीना, अस्मिता आर्य आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिदिन यज्ञ प्रसाद वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages