हमीरपुर, महेश अवस्थी । बरसात में मौसम में पौध रोपड़ का सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान विभाग में बड़ी संख्या में फलदार, शोभाकार पौधे लगाये, जिसमें बड़ी संख्या में विभागीय
लोगों ने भागीदारी की, प्राथमिक विद्यालय झलोखर में 20 पौधों का रोपण किया गया, प्रधानाध्यापक शमशाद जहाँ, रश्मि देवी, मधुलता, शांती देवी, राज कुमारी सहित समाज सेवी सत्येन्द्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। योग चेतना महाविद्यालय भरूआसुमेरपुर में महामण्डलेश्वर स्वामी परमानन्द गिरी ने पौधा रोपण कर यहाँ मौजूद लोगों को पौध रोपण से होने वाले लाभ और उससे मिलने वाले पुण्य के बारे में विस्तार से बताया। प्रबन्धक स्वामी ज्योतिर्यमयानन्द ने आभार जताया। स्वामी सिद्ध स्वरूप, स्वामी जगत प्रकाश, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव शुक्ला, चेयरमैन कुलदीप निषाद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment