फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । संयुक्त सेवा समिति एवं महिला चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में शिकोहाबाद में नगला किला स्थित अंबेडकर पार्क में महिलाओं की सुरक्षा एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई महिलाओं ने शिरकत की । कार्यक्रम में
संयुक्त सेवा समिति के सचिव बुद्ध प्रिय गौतम व महिला चेतना मंच की सचिव डा. कर्णिका यादव द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया । इसके अलावा महिलाओं को कानूनी जानकारी एवं महिला सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा हेतु वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, डायल हंड्रेड समेत अन्य कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लें । कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार सोनी ने किया। इस मौके पर संघप्रिय गौतम, प्रहलाद, कविता कुमारी, राजू, प्रियंका, जतिन आदि मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment