फ़िरोज़ाबाद / शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । भारतीय संस्कृति की महानता को दर्शाने वाला स्नेह का प्रतीक रक्षाबन्धन का पावन पर्व प्रोफेसर कॉलोनी में स्थिति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधेष्याम यादव ( संस्थापक ज्ञानदीप हायर सैकेन्डरी
स्कूल ) तथा दिलीप कुमार उर्फ देव यादव ( सभासद ) का स्वागत करते हुए सभागार में पधारे बीके भाई बहिनों एवं गणमान्य व्यक्तिओं को आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधकर बुराइयों को त्यागने की प्रतिज्ञा करावाई गई । सेवाकेन्द्र संचालिका बी0के0 पूनम ने कहा कि रक्षाबन्धन का पर्व भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को प्रेरणा देने वाला हैं। यह पर्व हमें आत्मिक रूप से सम्पन्न और मूल्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा देता है । इस अवसर मंच संचालन इटावा से पधारी बी0के दीप्ती ने किया । इस मौके पर बीके प्राची, बी0के नीतू , बी0के उमेश , अश्वनी शर्मा , भूपेन्द्र, शिवनाथ आदि मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment