बांदा, कृपाशंकर दुबे । पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अखंड हिंद फौज ने रविवार को स्टेडियम में सुबह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें एएचएफ सीनियर छात्र कृष्ण कुमार ने वृक्षों से होने वाले लाभ के
![]() |
| पौधरोपण के दौरान एएचएफ के छात्र व अन्य |
बारे में जनकारी दी। वृक्षारोपण से आक्सीजन प्राप्त होतीं है। वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वर्षा के लिए बहुत उपयोगी है। लगभग 125 छात्र छात्राओं के द्वारा पीपल, नीम, अमरुद गुलाब जामुन बेलपत्र के लगभग 80 पौध लगाए इस दौरान जिला प्रशासन पुलिस विभाग, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी समेत एएचएफ के जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, गल्र्स डिवीजन जिलाध्यक्ष रुपाली समेत जिला सहायक कमांडर जगदीश एएचएफ के सीनियर कैडेट मानोज कृष्णकुमार, देवांश, शिफान खान, करण, पृथ्वी, संतराम व हर्षिता, दिव्यांशी, खुशी, सुमन समेत लगभग 125 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment