चित्रांश 100 परफेक्ट ग्रुप ने रोपित किए 58 पौध - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

चित्रांश 100 परफेक्ट ग्रुप ने रोपित किए 58 पौध

आज भी किया जाएगा पौरोपण जैसा पुनीत कार्य 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । जनपद को हरा-भरा करने की मुहिम में जुटे चित्रांश 100 परफेक्ट ग्रुप बागवान चैरिटेबल ट्रस्ट श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने रविवार को फिर नवाब टैंक से लेकर सिंचाई विभाग के आफिस के सामने तक डिवाइडर में खरपतवार हटाकर 58 पौधों को रोपित किया। उनमें सपोर्टिंग बांधकर सिंचित किया 
डिवाइडर में पौध रोपित करते ग्रुप पदाधिकारी 
और वहां के निवासियों को जिम्मेदारी दी कि वह प्रतिदिन उसमें पानी डालेंगे और देखभाल करेंगे। 
इस आयोजन में संजय निगम अकेला, नवीन निगम, अरुण निगम, पंकज बागवान, दुर्गाचरण श्रीवास्तव, नरेंद्र सक्सेना, सत्य प्रकाश निगम, आशीष निगम, उद्यान अधिकारी परवेज खान, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, वन दरोगा, अतर्रा डिग्री कालेज के प्रवक्ता राजीव रतन द्विवेदी, समाजसेवी उमाशंकर पांडे, समाजसेवी प्रभाकर तिवारी, श्रेयाआकर्ष इंस्टीट्यूट के डांस डायरेक्टर दिलशाद खान, केसीएनआईटी के सत्यजीत तिवारी, बहोरी भाई, स्थानीय निवासी इस्लाम भाई सहित दर्जनों लोगों ने श्रमदान व योगदान दिया। दो दिन पहले अमर टाकीज से लेकर जिला परिषद चैराहे तक डिवाइडरों में पौधरोपण किया जा चुका है। कल सिंचाई विभाग से लेकर एफसीआई गोदाम तक के डिवाइडरों में पौधरोपण किया जाएगा। जो भी प्रकृति प्रेमी आना चाहें, उनका स्वागत है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages