अस्थाई गौशाला निर्माण रोकने से गुस्साए ग्रामीणों का अनशन शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2019

अस्थाई गौशाला निर्माण रोकने से गुस्साए ग्रामीणों का अनशन शुरू

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। आवरा पशुओं से परेशान किसानों ने ग्राम समाज की जमीन पर अस्थाई गौशाला बनाकर अन्ना पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाने लगी। तभी वन विभाग के कर्मियों ने वहां पहुंचकर अवैध निर्माण रोकने को कहा। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। जिस पर वन दरोगा ने मामले की तहरीर कोतवाली में सौपी थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्यालय में अनशन शुरू कर दिया। कहा कि मांगें पूरी न होने तक अनशन जारी रहेगा।

सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम रैपुरवा माफी के ग्रामीण लगातार अन्ना पशुओं की शिकायत को लेकर मुख्यालय में अधिकारियों की चैखट में फरियाद लगा रहे हैं। जब उनकी किसी ने नहीं सुनी तो गांव के समीप ही अस्थाई गौशाला बनाने को कटीले तार आदि लगाने लगे। यह जानकारी वन दरोगा को होने पर मौके पर कर्मचारियों को भेजा। जहा वन कर्मियोें के रोक लगाने पर ग्रामीण भड़क उठे। प्रधान व ग्रामीणों से वन कर्मियों की काफी नोकझोक हुई। जिस पर वन दरोगा ने ग्रामीणों के खिलाफ कोतवाली में वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने की तहरीर सौपी है। मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण मुख्यालय स्थित पटेल तिराहे पर अनशन पर बैठ गए। कहा कि किसान रात दिन खेतों की रखवाली कर परेशान है। उच्चाधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। गांव में अभी तक गौशाला का निर्माण न होने से अन्ना जानवर घूम-घूम कर फसलें चट कर जाते हैं। बताया कि कई बार तहसील दिवस में भी अवगत कराया, किन्तु कोई निदान नहीं हो सका। ऐसे में बीडीओ, प्रधान व सचिव के कहने पर अस्थाई गौशाला का निर्माण कर रहे थे। ग्रामीणों ने चेताया कि मांगें पूरी न होने त क अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर मइयालाल, अनिल, अमित, ललित किशोर, देवीदयाल, अरविन्द, महेन्द्र प्रसाद, रामलोचन, पप्पू, धु्रव नारायण, कल्ली, बच्ची, रामकिशोर, झुल्लू, दिनेश आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages