बच्चा चोर गैंग की महिला से बच्ची को छुड़ाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2019

बच्चा चोर गैंग की महिला से बच्ची को छुड़ाया

पड़ोसियों ने किया पुलिस के हवाले 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। इन दिनो मुख्यालय में बच्चा चोर गैंग की आमद से लोग दहशत में हैं। बच्चों के घर से बाहर निकलने पर परिजन उन पर निगाह लगाये रहते हैं। घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची को महिला के पकड़ने पर मोहल्लेवासियों ने उसे दौड़ा लिया। बच्ची को मुक्त कराकर चोर गैंग की महिला को पुलिस के हवाले किया है।

बताया गया कि मुख्यालय से सटे तरौंहा मोहल्ले के चैगलिया की रेखा पत्नी ओम प्रकाश की दो वर्षीय पुत्री अंकिता मंगलवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक महिला आई और बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले जाने लगी। अजनबी महिलाओं को देखकर मोहल्लेवासियों ने दौड़ा कर एक महिला को पकड़ कर बच्ची को मुक्त करा लिया। अन्य महिलायें मौके से भाग गई। पड़ोसियों ने बच्चा चोर गैंग की महिला को कोतवाली पुलिस के हवाले किया है। इस मामले में शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने नाम, पता कलावती पत्नी भौकाली निवासी मप्र सतना जिले के मैहर के पहाडी गांव बताया है। मामले की जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages