कैम्पों में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने दी गले मिलकर बधाई
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । जनपद में आज सोमवार को ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अता की गई । जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कड़ी तैयारियां पहले ही कर ली थीं। डीएम सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी कार्य पूरे कर लिये गये थे। वहीं आज सुबह जब नमाज स्थल पर जाने के लिये शहर के मुस्लिम समाज के लोगों का निकलना हुआ तो उनको कोई दिक्कत न आये, इसलिए ईदगाह और मस्जिदों को जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहे। आज बकरीद पर्व को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह
![]() |
| विधायक मुकेश व अब्दुल वाहिद लोगों से गले मिलते हुए । |
अलर्ट रहा । शहर की ईदगाह मस्जिद, जामा मस्जिद, शाही मस्जिद पर नमाज को लेकर पूरी सतर्कता रही। जहां ईदगाह स्थल पर काफी संख्या में नमाज पढ़ने के लिये लोग एकत्रित हुये, तो वहीं जामा मस्जिद व शाही मस्जिद पर भी यही नजारा रहा। नमाज अपने तय समय जिसमें ईदगाह पर आठ बजकर 20 मिनट व जामा मस्जिद पर आठ बजकर 35 मिनट और शाही मस्जिद पर आठ बजकर 50 मिनट पर शुरू हुयीं । नमाज के दौरान लोगों ने अमन चैन की दुआ की । वहीं नगर निगम के कैम्प में डीएम चन्द्र विजय सिंह, एसएसपी सचिन्द्र पटेल, नगर आयुक्त विजय कुमार, महापौर नूतन राठौर एवं विभिन्न राजनैतिक दलों जिसमें भाजपा के कैम्प में नगर विधायक मनीष असीजा, लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, सपा के कैम्प में सपा जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, एमएलसी डॉ दिलीप यादव, विजय आर्या, शाहिद अंसारी, कांग्रेस के कैम्प में शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, रामनिवास यादव, हाजी नसीर अहमद, लाला राईन, सतीश चंद्र अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता के साथ ही अन्य कई कैम्पों में लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। शिकोहाबाद नगर में भी बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना। सुबह 8 बजे नवाज अता की गई। नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए कैंप में विधायक डॉ मुकेश वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद, ह्यदयराम यादव , दिनेश यादव, नानक चंद के अलावा सभासद एवं अन्य लोग थे। वहीं सपा के शिविर में पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, नरेश चंद्र भोला आदि थे।


No comments:
Post a Comment