मारपीट कर रिक्शा लेकर भागे दबंग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2019

मारपीट कर रिक्शा लेकर भागे दबंग

पुलिस को सूचना देने के बाद भी नही हुई कार्यवाही
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र

बांदा, कृपाशंकर दुबे । एक पखवारे पहले तीन लोगों ने शहर के गुरूदेव पैलेस के समीप मारपीट कर ई-रिक्शा छीन लिया और लेकर चले गये। घटना की जानकारी सिविल लाइन चैकी इंचार्ज को दी गई। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुई है। पीडित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर रिक्शा वापस दिलाये जाने व आरोपियों पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देने आए पीड़ित
पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र में भज्जू सिंह का पुरवा निवासी भाउ पुत्र बुक्का ने बताया कि वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार क भरण पोशण करता है। बीते तीन अगस्त को वह गुरूदेव पैलेस के पास ई-रिक्शा खडा करके सवारियों से बात कर रहा था। तभी तीन लोग आये और बुरी बुरी गालियां देने लगे। मना किया तो मारपीट की घटना को अंजाम दिया और तमंचा दिखाकर ई-रिक्शा लेकर चले गये। घटना की सूचना चैकी प्रभारी को दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। जिस पर आरोपी ने ई-रिक्शा वापस करने की बात कही। लेकिन अभी तक रिक्शा वापस नही मिला। जिससे वह परिवार का भरण पोषण नही कर पा रहा है। पीडित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये और ई-रिक्शा वापस दिलाया जाये। इस दौरान पीडित के साथ देवेश कुमार, आलोक प्रजापति, हिमांशु सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages