फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । शिकोहाबाद में पर्यावरण मित्र संस्था ने अपने 15वें स्थापना दिवस समारोह को साप्ताहिक समारोह के रूप में मनाया। विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को स्थापना दिवस के अवसर पर जैविक किसान सम्मान समारोह एवं गतिविधि प्रदर्शन का भव्य आयोजन हिन्दलैम्प्स परिसर स्थित संस्कृति भवन सभागार में प्रारम्भ किया गया। जैविक किसान रिटायर्ड एडीओ पंचायत फतेह सिंह बेधड़क ने पानी की
समस्या को रखते हुए अपने काव्य पाठ के माध्यम से कहा कि ‘ बर्षारानी पहले खूब बरसती थी, तब कोई परेशानी नहीं होती थी.... से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूजने लगा। जैविक किसान भूलोक पारासर ने कहा कि सभी बीमारियों का निदान जैविक खाद्य पदार्थ है। हस सभी को जैविक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
पर्यावरण मित्र वन विशेषज्ञ डाॅ. सत्यवीर सिंह द्वारा दूर दराज से आए जैविक किसानों को किचिन बेस्ट से बनने वाली खाद, केंचुआ खाद, नाड़ेप खाद तथा गीला कचडा एवं सूखा कचड़ा परियोजना का प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में सभी किसान भाइयों को पर्यावरण मित्र वरिष्ठ समन्वयक दीपक औहरी ने पाॅवर प्वाइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से पर्यावरण मित्र द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर मोहित जादोंन, अनिल पालीवाल, अजय शर्मा, दुर्ग सिंह, अरविन्द यादव ने जैविक किसानों को अंगवस्त्र एवं हरित कलश देकर उनका सम्मान किया।


No comments:
Post a Comment