डीएम व एसएसपी ने जिला जज के साथ किया जेल का निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

डीएम व एसएसपी ने जिला जज के साथ किया जेल का निरीक्षण

फिरोजाबाद, विकास पालीवाल  ।  जिला जज सतीश कुमार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल द्वारा आज  मंगलवार को   संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बंदियों को दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जेल प्रशासन से जानकारी ली गई। उन्होंने सर्वप्रथम महिला बैरक के निरीक्षण में पाया कि उनकी अपील व पेशी के
बारे में जानकारी प्राप्त की। उसके उपरांत परिसर में ही स्थापित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की सेहत एवं शिक्षा के सम्बंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पाठशाला में उपस्थित शिक्षिकाओं द्वारा महिलाओं को उचित पठन-पाठन व लेखन की शिक्षा प्रदान करने को कहा। जेल चिकित्सालय के निरीक्षण में उन्होने पाया कि अधिकांश बंदी मौसमी बुखार से पीड़ित थे उन्होंने चिकित्सक को आदेशित किया कि सभी बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, उनकी जांचे करा कर उन्हें उचित उपचार व दवायें मुहैया करायीं जाए। 
    जिला जज एवं अधिकारीगणों द्वारा पुरुष बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा अधिकांश बंदियों से उनको प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए पाकशाला में निरीक्षण करने पर पाया गया कि बंदियों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने रसोइयों से भोजन पूर्ण साफ-सफाई से बनाए जाने के दिशा निर्देश दियें तथा खुलें में रखी खाद्य सामग्री को ढककर रखने के निर्देश दियें। सभी अधिकारीगण जेल की साफ-सफाई, सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा से पूर्णतः संतुष्ट दिखें, कोई भी आपत्तिजनक वस्तु आदि नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कल्पराज सिंह, जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान आदि उपस्थित रहें। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages