पत्नी का चोरी-छिपे पीछा कर रहा था पति, भीड़ ने शोहदा समझकर धुन दिया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

पत्नी का चोरी-छिपे पीछा कर रहा था पति, भीड़ ने शोहदा समझकर धुन दिया

किदवई नगर में पत्नी के शोर मचाने पर राहगीर भ्रमित हो गए।...


कानपुर,गौरव शुक्ला -  किदवई नगर डी-ब्लाक में बड़ा ही अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया। चोरी से
छिपकर पत्नी का पीछा कर रहे पति को भीड़ ने शोहदा समझ लिया। इतना ही नहीं उसे पकड़कर खंभे से बांधने के बाद जमकर पीट दिया तो पत्नी ने भी सरेराह उसे तमाचे जड़े। पुलिस दंपती को थाने ले गई तो चौंकाने वाली असलियत सामने आई।

ये हुई घटना

किदवई नगर डी-ब्लाक में हनुमान मंदिर के पास चोरी-छिपे पति अपनी पत्नी का पीछा कर रहा था। उसकी पत्नी ने देखा तो पति को सबक सिखा दिया। पीछा कर रहे पति को रोककर पत्नी ने कारण पूछा तो उनमें कहासुनी होने लगी। कुछ देर में दंपती में मारपीट शुरू हुई और पत्नी ने शोर मचा दिया। इसपर भीड़ ने पति को शोहदा समझ लिया और उसे पकड़कर खंभे से बांधकर जमकर पीटा। इस बीच पत्नी ने भी उसे कई तमाचे जड़े। मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम बंधनमुक्त कराकर दंपती को थाने ले गई।

दंपती के बीच ये है विवाद

मूलरूप से फतेहपुर बकेवर निवासी महिला की शादी नौबस्ता में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से युवक पत्नी पर शक करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। पति के शक करने के कारण मनमुटाव हुआ और दोनों अलग रहने लगे और मामला न्यायालय तक पहुंच गया। इसके बाद युवती नौबस्ता में रहकर एम-ब्लाक किदवई नगर की दुकान में काम करने लगी। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार को केस में तारीख पर कचहरी गए थे। शाम को कचहरी से सीधे दुकान जा रही थी तभी पति भी पीछा करते हुए दुकान के पास पहुंचा। टोकने पर गालीगलौज व मारपीट की तो उसने शोर मचा दिया। सरेराह मारपीट होते देखे राहगीर रुके और पति को शोहदा समझ उसे टेलीफोन के खंभे से बांधकर पीट दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी-100 की टीम पहुंची और आरोपित को छुड़ाकर थाने ले गई, जहां पर दोनों के बीच समझौता हो गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages