आक्सीजन पार्क के लिए डीएम ने किया जमीन का निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

आक्सीजन पार्क के लिए डीएम ने किया जमीन का निरीक्षण

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे जिलाधिकारी 
विजिटर्स के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी तमाम सुविधाएं 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । नवाब टैंक स्थित सिंचाई विभाग की 10 हेक्टयर जमीन में स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी के द्वारा किया गया। इसके पश्चात आक्सीजन पार्क बनाये जाने के लिए जिलाधिकारी हीरा लाल ने गेस्ट हाउस के कान्फ्रेन्स हाल में आक्सीजन पार्क समिति की बैठक की गयी। यह जिलाधिकारी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जो कि जनपद का बहुत ही खूबसूरत पार्क होगा। इस पार्क को विकसित करने में जिलाधिकारी कोई कसर नही छोडना चाहतें हैं। इस पार्क को विकासित करने के लिए धनराशि की व्यवस्था भी कर ली गयी है। जो कि जनपद में 
जमीन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी हीरालाल व अन्य 
आकर्षक एवं आक्सीजन युक्त पार्क बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। विजिटर्स के लिए अनेक प्रकार की सुविधायें भी उपलब्ध होंगी। इन सुविधाओं में वोटिंग, जागिंग ट्रैक लगभग 2 किलोमीटर, 1.5 किलोमीटर लम्बाई का इन्टर्नल रोड होगा, 4000 वर्ग फुट में किड्स प्ले एरिया होगा एवं 15 से 20 फिट हाइट की सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा होगी जो पार्क का आकर्षक केन्द्र बिन्दु होगी तथा साइकिल टैªक और फूड कोर्ट की भी व्यवस्था होगी और पार्क के बीचों-बीच कई फिट का ऊॅचा राष्ट्रीय तिंरगा पार्क में लहराता दिखेगा।
जिलाधिकारी हीरा लाल ने कहा कि इस पार्क का नाम सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क होगा। इस पार्क से जनपदवासियों को शुद्ध एवं स्वच्छ आक्सीजन प्राप्त होगी। सेल्फी के बढते हुए क्रेज को ध्यान में रखते हुए सेल्फी प्वाइंट बनाने की भी योजना है। नवयुवक इसका भी लुफ्त उठा सकेंगे। पार्क में साफ-सफाई, घास की कटाई एवं कूडे का उठान और सोलर लाइटें लगवाने का कार्य ई0ओ0 नगर पालिका का होगा और पार्क के मेन्टिनेंश का खर्च विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्वहन किया जायेगा और बी0डी0ए0 के द्वारा तीन-तीन ट्वायलेट महिला एवं पुरूषों हेतु बनवाये जायेंगे। पार्क के चारो तरह प्रकृति की सीनरी जैसे चार साइन बोर्ड लगवायें जाएं, जिससे जनसामान्य को जानकारी प्राप्त हो सकेगी एवं अभी दो दिनों के अन्दर पार्क एरिया के अन्दर ऐयर वैलून उडाना सुनिश्चित करें जिससे जनसामान्य को आक्सीजन पार्क की जानकारी हो सकेगी। डीएफओ को निर्देशित करते हुए कहा कि पक्षियों के खाने के लिए पार्क में फलदार पाकड, कदम जैसे पौधे लगवाये जायें और वन चेतना पार्क को रंग-बिरंगे बोगल बेलिया जैसे पौधों से सजाया जाए तथा तालाब के किनारे-किनारे अशोक के वृक्ष लगवाए जायें और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बीडीए को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही पीआरडी के लिए पत्र भेजा जाए तथा पानी व्यवस्था की जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी और तालाब में 11 हजार मछलियां डलवायी जा चुकी हैं। बच्चों के खेलने के लिए झूलों की व्यवस्था बीडीए के द्वारा की जायेगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि इसकी साप्ताहिक बैठक करायी जाए जिससे कार्य में तेजी से प्रगति लायी जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक संजय कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रदीप कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल, बी0डी0ए0 के अधिकारी, अधिशासी अभियंता केन कैनाल अरबिन्द पाण्डेय, नगर पालिका ईओ संतोष मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा सहित सम्बन्धित विभागों केे अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages