नगर पंचायत के खिलाफ लोूगों में आक्रोश
तिन्दवारी, कृपाशंकर दुबे । बांदा-फतेहपुर मार्ग के बगल से बने रपटे में कीचड़युक्त जलभराव के चलते मुहल्लेवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के ऊपर से बह रहे मलबे से स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में रोजाना दिक्कतें आती हैं। वही लोगों में नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
![]() |
| कीचड़ युक्त रास्ते में खड़े ग्रामीण |
कस्बे में गांधी नगर और हनुमान नगर के लिए एक रपटे से रास्ता होकर जाता है उसी रास्ते से दो मोहल्ले के लोगो का आवागमन होता है। वहां पर बहुत दिनों से नालिया एवं नालो की सफाई न होने से कीचड़ युक्त पानी रास्ते के ऊपर तक भर गया, जिसको लेकर मोहल्ले के फूलचंद्र वर्मा, अशोक वर्मा फौजी, ज्ञानचंद्र गिरी, सीताराम गिरी, शैलेन्द्र गिरी, राकेश गिरी बाबा केवट, राजेश वर्मा, अरबिंद गिरी सभी लोगो का कहना है कि ये मेन रास्ता है जिसमे स्कूली वैन तथा स्कूली बच्चे भी दल-दल से निकलते है और तमाम गाड़ी अधिकतर फंस जाती है, जिसकी सूचना कई बार चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल को दी। जवाब में प्रतिनिधि ने संतोषनक जवाब नहीं दिया। नगर पंचायत के इस अड़ियल रवैये से मोहल्ले में काफी दिनों से कोई सफाई कर्मचारी भी साफ करने नही आया। नाली जाम पड़ी है। नगर पंचायत में कोई सुनने वाला नही हैं। अगर जलभराव समाप्त न हुआ तो कोई हादसा हो सकता है, जिसको लेकर लोगो में चेयरमैन प्रतिनिधि के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।


No comments:
Post a Comment