यूपी में है क्रिकेट की काफी दीवानगी
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । गाजियाबाद में यूपीसीए अपना खुद का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बना रहा है । पहले कानपुर में स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम को रेंट पर लेना पड़ता है, लेकिन अब गाजियाबाद में एसोसिएशन का खुद का अच्छे स्तर का स्टेडियम जल्द ही अगले वर्ष तैयार हो जाएगा । इसके बन जाने से अब काफी मैच उत्तर प्रदेश को मिलेंगे। उक्त बातें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नव निर्वाचित वाइस
![]() |
| यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता । |
चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने वार्ता के दौरान कहीं । उन्होंने कहा कि यूपीसीए ने गत वर्षों में काफी क्रिकेट मैच प्रदेश को दिलवाए हैं । यूपी के खिलाड़ियों के दूसरे राज्यों में चले जाने के प्रश्न पर यूपीसीए के वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों की संख्या कम होती है क्योंकि 16 में से टीम में 11 खिलाड़ी ही खेलते हैं तथा प्रदेश काफी बड़ा है, हर किसी को मौका नहीं मिल सकता । यूपी में क्रिकेट की दीवानगी भी काफी है । जहां तक प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों के अन्य राज्यों से खेलने का सवाल है तो जिसको जहां मौका मिलता है वहां से खेल लेते हैं । यूपी में क्रिकेट का प्रचार - प्रसार काफी होता है । उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों का सारा डाटा कंप्यूटराइज कर दिया गया है । उत्तर प्रदेश के चार खिलाड़ी अभी अंडर - 23 में खेलकर आए हैं ।
प्रदीप गुप्ता का कहना था कि जो बच्चे टेलेंटिड है वह आगे जा रहे हैं, सिफारिश का प्रश्न ही नहीं उठता । उन्होंने कहा कि पहले सारे सिलेक्शन कानपुर में हुआ करते थे तथा डिस्टिक लेवल पर ऐसा नहीं होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा है । वर्तमान समय में जिला स्तर पर सिलेक्शन एवं मैच होते हैं । उसके बाद टीम बनती है । फिर कानपुर में कैंप लगता है तथा इसके उपरांत वहां मैच खिलाने के बाद ही बाकायदा बैठी हुई सिलेक्टरों की टीम द्वारा ही क्रिकेटरों का सिलेक्शन किया जाता है। इस सिलेक्शन में यूपीसीए के पदाधिकारियों की कोई भूमिका नहीं रहती है । उन्होंने कहा कि इस समय क्रिकेट के खिलाड़ी काफी अच्छा परफॉर्मेंस दे रहे हैं तथा जीत हासिल कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि फ़िरोज़ाबाद में राजा के ताल स्थित ओम ग्लास फैक्ट्री में स्थित स्टेडियम में हर रोज क्रिकेट में इच्छा रखने वाले बच्चों को क्रिकेट के टिप्स देने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर क्रिकेट के कोच विकास पालीवाल भी मौजूद थे ।


No comments:
Post a Comment