भूखे असहायों को रोटी मुहैया करा रही है ' रोटी बैंक ' - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

भूखे असहायों को रोटी मुहैया करा रही है ' रोटी बैंक '

आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निःशुल्क कराया  जाता है भोजन 
18 माह हो चुके है इसको, ट्रस्ट के लोग आपस में करते है पूरे धन की व्यवस्था 
शिकोहाबाद के एटा रोड पर संचालित है रोटी बैंक 
गरीबों के वरदान साबित हो रही है संस्था  
        
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल ।  रोटी बैंक यानी आप लोगों को नाम सुनकर कुछ  अजीब लगे, क्योंकि अभी तक लोगों ने केवल धन जमा करने वाली बैंकों का ही नाम सुना था।  लेकिन फिरोजाबाद जिले के  शिकोहाबाद शहर में यह  नाम अब आम लोगों की जुबान पर है। क्योंकि रोटी बैंक भूखे , असहाय, लाचार लोगों को रोटी खिलाकर उनका पेट भरने का काम कर रही है । इसमें कुछ समाजसेवियों द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।  जिसके चलते अभी तक 18 माह बीत जाने के बाद यह निःशुल्क  भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है हर रोज लगभग 300 से साढे  3 सौ लोग,  जो गरीब तबके के हैं , यहां आकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं ।  रोटी बैंक द्वारा शहर के किसी भी व्यक्ति से कोई  चंदा नहीं लिया जाता है तथा जो लोग स्वेच्छा से दान दे जाते, वही स्वीकार किया जा रहा है । 
   
रोटी बैंक के अध्यक्ष अजय आहूजा
 फिरोजाबाद जिले के  शिकोहाबाद नगर में एटा  रोड पर रोटी बैंक नाम से संस्था चल रही है, जो गरीब लोगों को भोजन कराने का काम कर रही है।  आज हमें रोटी बैंक का नाम कुछ अलग लग रहा होगा , क्योंकि अभी तक लोगों ने बैंक शब्द आते ही दिमाग में केवल धन जमा करने वाला बैंक ही सुना था , लेकिन रोटी बैंक  कुछ अलग ही कार्य कर रही है ।  यह संस्था प्रातः 11 बजे  से शाम  4  बजे तक लोगों को भोजन खिलाने  का काम कर रही  है । चाहे जितने भी लोग यहां आ जाएं यहां से बिना भोजन किए कोई भी व्यक्ति नहीं जाता है । हर व्यक्ति पेट भरकर भोजन करता है । इस रोटी बैंक की स्थापना 11 मार्च 2018 को हुई थी । बताया जाता है कि रोटी बैंक के ट्रस्टी सचिव  राजीव गुप्ता कंबल वितरण कर रात 11 बजे घर लौट रहे थे , तभी उन्हें रास्ते में तीन - चार लोग मिले, जो काफी भूखे थे । इन्हें देखकर राजीव गुप्ता ( ग्रीन पार्क )  ने जब इनसे  बात की तो यह लोग रोने लगे तथा रोटी खिलाने के लिए मिन्नतें करने लगे । इस के बाद  राजीव गुप्ता ने अन्य समाजसेवियों तथा शहर के प्रतिष्ठित डॉ अजय कुमार आहूजा से इस समस्या को रखा, जिसके बाद रोटी बैंक नाम से एक संस्था बनाने का निर्णय लिया गया । इसके उपरांत कुछ समाजसेवी लोगों ने इस संस्था में अपना पूरा सहयोग देने का निर्णय लिया तथा इसकी स्थापना की गई । उस समय तत्कालीन जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा इसका शुभारंभ किया गया । बताया जाता है कि पहले इस संस्था को 6 महीने के लिए  खोला गया था । इसके बाद संस्था के लोगों द्वारा इसे छह - छह महीने करके आगे बढ़ाया गया । लगभग 18 महीने से ज्यादा इस संस्था को हो चुके हैं।  रोटी बैंक द्वारा हर रोज भूखे, लाचार व्यक्तियों को रोटी मुहैया कराने का काम किया जा रहा है ।   

    जब इस बारे में संस्था के कुछ प्रमुख लोगों से  बात की,  तो  रोटी बैंक के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार आहूजा का कहना है कि  पूरी कमेटी ने मिलकर रोटी बैंक खोली है।  गरीब तथा  रिक्शा चालक आदि  जो कमाई नहीं 
कर पाते,  उनके लिए रोटी बैंक उनका पेट भरने का काम कर रही है । इसमें कुछ लोगों का सहयोग भी मिलता है । संस्था के सचिव  राजीव गुप्ता का कहना है कि पिछले 18 माह से रोटी बैंक सुचारू रूप से चल रही है तथा कोई दिक्कत नहीं आ रही । सहयोग मिलता रहा, तो रोटी बैंक गरीबों के लिए वरदान साबित होगी ।  संस्था के मीडिया प्रभारी सरदार  हरचरन  सिंह चन्नी ने बताया कि जब रोटी बैंक खोली गई थी, उस समय लोगों का विचार आया था कि गरीबों के लिए क्यों ना एक ऐसा  काम किया जाए, जो हमेशा याद रहे । 6 - 6 महीने करके  इसको आगे  बढ़ाया गया है । इस समय 19 में माह में रोटी बैंक चल रही है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages