चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाडी ब्लाक क्षेत्र के इटौरा गांव में बनी अस्थाई गौशाला में अन्ना गौवंशों के लिए भूसा-चारा की व्यवस्था न होने पर प्रधान की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों ने
कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पत्र सौपा है। इस मौके पर शिव प्रसाद द्विवेदी, बबलू, राकेश, अकबर अली, पवन कुमार, रामराज, अली हसन, अर्जुन आदि ग्रामीण मौजूद रहे। मांग किया कि अन्ना जानवरों के लिए भूसा की व्यवस्था कराई जाये। इसी क्रम में मकरी गांव के प्रधान शीतल प्रसाद ने भी डीएम को पत्र सौपकर अविलम्ब भूसा की व्यवस्था कराने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment