राम राजतिलक के साथ 13 दिवसीय रामलीला का समापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 13, 2019

राम राजतिलक के साथ 13 दिवसीय रामलीला का समापन

श्रद्धालुओं ने उतारी आरती, पुण्य लाभ किया अर्जित 

तिंदवारी, कृपाशंकर दुबे । कस्बे के पारंपरिक 13 दिवसीय रामलीला का समापन प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ। कस्बे के पुरुषों व महिलाओं ने मंच पर पहुंचकर राज सिंहासन में विराजमान प्रभु श्रीराम, माता जानकी लक्ष्मण व महावीर हनुमान का तिलक कर आरती उतारी।
चैदह वर्ष के वनवास की अवधि समाप्त होने पर प्रभु श्रीराम इस धरा पर आने की उद्देश्य पूर्ति करने के लिए लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर, सभी वानर सेना से भावपूर्ण विदाई लेकर माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी एवं विभीषण सहित अयोध्या आते हैं। जहां सभी प्रजावासियों की सहमति से गुरु वशिष्ठ ने राम को राजा

राम राज्याभिषेक के दौरान मंचासीन स्वरूप 

बनाने का आदेश दिया। प्रभु श्रीराम के अयोध्या आने का सुखद समाचार सुनकर सभी अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे परंतु सबसे अधिक प्रसन्नता भरत जी को थी। प्रसन्नतावश भरत की आंखों में आंसू छलक आए। अयोध्यावासी जो जैसी स्थिति में था, ठीक वैसे ही नंगे पैरों प्रभु श्री राम व माता जानकी के दर्शन हेतु दौड़ पड़ते हैं। श्रीराम जी अयोध्या आते ही सर्वप्रथम अपनी माता कैकेयी से मिले और सभी माताओं को प्रणाम किया। भ्राता भरत व शत्रुघ्न को सीने से लगाया। यह भावुक दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें भर आई। प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन आयसु दीन्हा। गुरु वशिष्ठ ने प्रभु श्रीराम का तिलक कर उनके राजा बनने की घोषणा की। दर्शक दीर्घा में उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने राजा रामचंद्र का तिलक कर आरती उतारी। इसके उपरांत दर्शकों ने देर रात्रि तक पलक नाइट का लुफ्त उठाया। समापन अवसर पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दुर्गेश गुप्ता की स्मृति में उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा रामनामी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं इस वर्ष की श्री रामलीला का अच्छा कवरेज करने के लिए पत्रकार बंधुओं को तथा उत्कृष्ट कला प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की तरफ से ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह तथा रामलीला कमेटी प्रबंधक आनंद स्वरूप द्विवेदी द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अनिल लखेरा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, डाक्टर रामजी गुप्ता, डाक्टर देवेंद्र गोयल, अरविंद कुमार गुप्ता, रमाशंकर गुप्त बजाज, हरबंस श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता, नमन गुप्ता, दीनू गुप्ता, मनीष गुप्ता बजाज, राजन गुप्ता, धीरज गुप्ता, हृदेश श्रीवास्तव, दीपू सोनी, दिनेश मोहन गुप्ता, बद्री प्रसाद गुप्ता, संदीप गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages