संजय वन में उतरेगा सीएम का हेलीकाप्टर, रतनलाल नगर में संबोधित करेंगे सभा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

संजय वन में उतरेगा सीएम का हेलीकाप्टर, रतनलाल नगर में संबोधित करेंगे सभा

छह फीट ऊंचे मंच पर मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे। ...

कानपुर, गौरव शुक्ला:-  गोविंदनगर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए जनता से जुड़ाव के लिए मुख्यमंत्री की सभा प्रस्तावित की गई है। सीएम का हेलीकॉप्टर संजय वन में उतरेगा, इसके बाद मुख्यमंत्री रतनलाल नगर स्थित मैदान पहुंचेंगे। यहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के लिए भाजपाई पूरी ताकत से तैयारी में जुटे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय और चुनाव प्रभारी नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जनसभा की व्यवस्था की देखरेख में जुटे हैं।
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को शाम तीन बजे संजय वन में उतरेंगे। जैना पैलेस रतनलाल केपास सभा स्थल पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने पदाधिकारियों को तैयारियों के बाबत दिशा निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद राजपाल ने बताया कि 12 सौ वर्ग फीट मंच बनाया जा रहा है, जो छह फीट ऊंचा रहेगा।
छह ब्लॉक बनाकर जनता को बैठने की व्यवस्था की गई है एक ब्लॉक महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। एक ब्लॉक पार्टी के वरिष्ठ नेता और 4 ब्लॉकों में आम जनमानस के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने बताया कि मंच पर 30 पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठने की व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रभारी नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी सभा की तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री देख सकते हैैं मेट्रो की प्रगति
कानपुर में मेट्रो ट्रैक के साथ ही दो स्टेशनों के निर्माण की कवायद भी तेज हो गई है। कल्याणपुर स्टेशन के पास दूसरा स्टेशन बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शहर में आ रहे हैैं। वे मेट्रो निर्माण की प्रगति भी देख सकते हंै, इसे लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। मेट्रो ट्रैक के लिए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के सामने सात अक्टूबर से खोदाई शुरू कर दी गई थी। आइआइटी से मोतीझील तक पहले चरण में मेट्रो का निर्माण करने वाली कंपनी एफकॉन ने रूट चार्ट बनाना शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages