बुजुर्ग विधवा महिला ने लगाया वकील पर प्लाट कब्जा करने का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 13, 2019

बुजुर्ग विधवा महिला ने लगाया वकील पर प्लाट कब्जा करने का आरोप

कानपुर, राकेश सिंह । नौबस्ता थाना क्षेत्र की एक बुजुर्ग विधवा महिला ने कानपुर के एक वकील पर अपना प्लाट कब्ज़ा करने का आरोप लगया। महिला का कहना है कि एक पूँजीपति दबंग व्यक्ति से पैसे लेकर वकील उनके प्लाट पर कब्ज़ा करा रहा है।
नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी महिला मनोरमा दुबे का कहना है कि नारायणपुरी खाड़ेपुर में उनका एक पुस्तैनी प्लाट आराजी नंबर 1406 उनके पति स्वर्गीय कन्हैया लाल दुबे के नाम है। जिस पर संजय मिश्रा ने कब्जा करने
की नीयत से आराजी संख्या 1408 की लिखापढ़ी अपनी पत्नी अनुपमा मिश्रा के नाम करा ली। और आज संजय मिश्रा एडवोकेट अभिषेक पांडेय , रिषभ भदौरिया और दर्जनों साथियों के साथ उक्त प्लाट पर आ धमके और मेरी बहन सुनीता दुबे पर हमला कर उनका सर फोड़ दिया। साथ ही प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से प्लाट में लगा मेन गेट भी तोड़ दिया। जबकि कोर्ट का आदेश भी उनके पक्ष में है। और उनकी पुस्तैनी जमीन है। जिसकी पैमाइश भी आराजी संख्या 1406 उनके पक्ष में है। संजय मिश्रा पैसे के दम पर उक्त आराजी को 1408 साबित करके वकीलों की मदद से मेरे प्लाट पर कब्ज़ा कर रहे है। इस संबंध में नौबस्ता थानाध्यक्ष का कहना है कि आराजी संख्या 1406 और 1408 का विवाद है। दोनों पक्षों को बुलाकर कागजात देखा जा रहा है। जो उचित कार्यवाही होगी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages