भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान को किया आग्रह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 13, 2019

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान को किया आग्रह

राष्ट्रीय जन उद्योग ब्यापार संगठन ने मऊ कस्बे के ब्यापारियों के साथ की बैठक 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । 237 मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव में व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ने  भाजपा सरकार द्वारा व्यापारियों के हित मे लागू योजनाओं की जानकारी मऊ कस्बे के ब्यापारियों को दी।उन्होंने प्रत्याशी आनन्द शुक्ला के पक्ष में व्यापारियों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।
शनिवार को कस्बे के शिवा भवन मऊ में आयोजित व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार


संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री शानू गुप्ता ने   भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में लागू पेंशन योजना, सुरक्षा प्रकोष्ठ मुद्रा लोन स्वरोजगार आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।यहां भारी तादाद में मौजूद व्यापारी नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आनन्द शुक्ला के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करने का सभी से आग्रह किया।इस मौके पर मऊ अध्यक्ष शारदा अग्रहरि,महामंत्री राजा केसरवानी , व्यापार संगठन के जिला महामंत्री  शिवशंकर गुप्ता ,मण्डल सचिव विनोद आर्या ,युवा नेता उज्ज्वल गुप्ता,जिला प्रभारी विष्णु गुप्ता ,युवा नेता दसरथ केसरवानी ,जिला कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल,नगर अध्यक्ष संजय सोनी,राजा अग्रहरी, शिवम केसरवानी,भरत चौरसिया, आकाश मिश्रा,अजय तिवारी, विजय अग्रहरी, राजू केसरवानी  इंद्रेश त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला उर्फ दादू गर्ग ,रामगोपाल मयंक प्रमोद तिवारी ,देवराज, गुड्डू केसरवानी,अर्चित द्विवेदी, जय भारत द्विवेदी,रोहित केसरवानी , नीरज चौरसिया, अशोक सिंह चिंटू आदि तमाम ब्यापारी व समर्थक मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages