मद्य निषेध विषय पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 4, 2019

मद्य निषेध विषय पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

शिकोहाबाद, विकास पालीवाल  ।  आदर्श कृष्ण महाविद्यालय शिकोहाबाद में शासनादेश के अनुसार मद्य निषेध विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मद्य निषेध अधिकारी मनोज कुमार थे। अध्यक्षता  कॉलेज के प्राचार्य ने  की । इस दौरान  विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।


निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  बीएड फर्स्ट ईयर की छात्रा निवेदिता ने पता। वहीं  द्वितीय स्थान अंशुमान सिंह ( डीएलएड थर्ड सेमेस्टर )  एवं तृतीय स्थान हरीश ने प्राप्त किया  ।  साथ ही चार्ट पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान कमशः आकांक्षा, दीक्षा, अनु bस्वणिर्म ने प्राप्त किया ।  भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अखण्ड प्रताप, द्वितीय ज्ञान प्रकाश,  तृतीय अनुप गुप्ता स्थान पर रहें।कार्यक्रम के दौरान   डॉ अजब सिंह  यादव, डॉ उमेश चंद्र यादव , डॉ एम एल अग्रवाल, डॉ संजय यादव , डॉ के के यादव, प्रो. रघु करौलिया, डॉ गीता यादव , डॉ सविता सिंह, डॉ स्नेहलता, डॉ संजय सिंह यादव,  आलोक पाठक  रहे।  सभी विजयी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र एवं शील्ड्स वितरित किये गये। कार्यक्रम का संयोजन रविंद्र कुमार यादव द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages