सिंगल यूज़ प्लास्टिक बंद का किया आव्हान
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । शिकोहाबाद की लोक सेवी सामाजिक संस्था कल्पतरु जीवन फाउंडेशन ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक बंद के आव्हान पर लोगों को जागरूक करने के लिए थैले के प्रति उत्साह दिखाने को कहा । इस अवसर पर शिकोहाबाद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने थैले की प्रति जागरूकता का एक
पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही लोगों को थैला साथ लेकर चलने की अपील की । ईओ श्रीचंद ने कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है , तो हमें पॉलिथीन की बजाए थैले का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता , पर्यावरण मित्र के समन्वयक दीपक ओहरी, शिवा पर्यावरण की सचिव रामप्रकाश गुप्ता , कल्पतरु जीवन फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से सम्मानपूर्वक पॉलिथीन लेकर और उन्हें हाथ में थैला थमा के जागरूक कर रहे हैं। राजेश गुप्ता ने शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं एवं लोगों से इस काम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सहयोग प्रदान कर उनकी सपने को साकार करने की बात कही है ।


No comments:
Post a Comment