चंदौली, मोतीलाल गुप्ता । सेठ एम.आर.जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैम्पस में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी के अंतर्गत शैक्षणिक गतिविधि में प्रकाशकों की तरफ से पुस्तक मेले का आयोजन किया गया था।
उक्त अवसर पर बुकिस्तान ( पुस्तक मेले) एवं (विज्ञान प्रदर्शनी) का उद्घाटन अतिथि मनमोहन गुप्ता व विनोद कुमार के द्वारा किया गया | कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु पाठ्यक्रम से संबंधित व भिन्न-भिन्न तरह की पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया था जिसमे बच्चे एवं अभिभवक चयनित कर पुस्तकों की खरीदारी करने में मशगुल दिखाई दे रहे थे। वहीँ दूसरी तरफ भारतेन्दु सभागार में आयोजित (विज्ञान प्रदर्शनी) देखने हेतु सभी अभिभावकों में उत्सुकता दिखाई दे रही थी । वहीं अपने द्वारा बनाये गए मॉडलों को बच्चे आये हुए सभी अभिभावकों को विस्तार पूर्वक समझाने का प्रयास कर रहे थे। विज्ञान प्रदर्शनी में लगभग 80 से ज्यादा मॉडल बनाये गए थे| आज जहाँ पुरे देश में प्लास्टिक की गिरफ्त से निकलने के लिए देश भर में अभियान चलाया जा रहा है, उससे प्रेरित होकर और प्लास्टिक से मुक्ति के लिए स्कूल के बच्चों ने बायोप्लास्टिक मॉडल बनाया था । अभिभावकों के आकर्षण का केन्द्र रहा खास मॉडल जिसमे ज्वालामुखी, लाई-फाई सिस्टम अंडर वाटर, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान-2 |स्मार्ट सिटी रहा आकर्षण का केंद्र
देश के प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर स्कूल के बच्चों अंशुमान प्रताप सिंह,अंशुमान श्रीवास्तव कुनाल अग्रहरी ने बनाया स्मार्ट सिटी| इस मॉडल को बनाने का बच्चों का मुख्य उद्देश्य यह था कि- जो भी पेट्रोल डीजल या जिस तरह के ईँधन व इलेक्ट्रिक खर्च हो रहे हैं वह न हो ।
जिससे कि हमारा देश प्रदूषण मुक्त हो, पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतुओं को किसी भी तरह की हानि न हो और सभी स्वस्थ व सुरक्षित रहे। इस प्रदर्शनी को देखते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने बच्चों द्वारा बनाये गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं | ये बच्चे इतनी कम उम्र में इतने अच्छे-अच्छे मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी बच्चे भविष्य में और भी अच्छे मॉडल बनाकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे और भविष्य में कामयाब होंगें। समस्त विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान के शिक्षक सोमनाथ बनर्जी के दिशा निर्देशन में आयोजित की गई थी।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, निदेशक श्याम सुंदर बजाज, सिद्धांत सचदेवा प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, मुख्य अध्यापिका श्रीमती प्रियंका मुखर्जी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।


No comments:
Post a Comment