क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 13, 2019

क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

सीनियर में बजरंग, बालक वर्ग में जीआईसी और बालिका में आर्य कन्या चैंपियन 
तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को हुआ समापन 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय खूलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कालेज के छात्र शैलेंद्र कुमार ने व्यक्तिगत व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। जबकि बालक वर्ग में राजकीय इंटर कालेज और

खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। 
बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कालेज चैंपियन रहा। रविवार को समापन के दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।  
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 64वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। आदर्श बजरंग इंटर कालेज के छात्र शैलेंद्र कुमार ने 200, 400 और 400 मीटर बाधा दौड़ जीत कर व्यक्तिगत
प्रतियोगिता के दौरान एकल नृत्य प्रस्तुत करतीं प्रतिभागी छात्राएं 
चैंपियनशिप जीती। जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी के आवेश कुमार, इसी कालेज के श्रीचंद्र और विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र आशीष कुमार चैंपियन बने। सब जूनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कालेज के राजेंद्र वर्मा व खानकाह इंटर कालेज के दीपक विजेता रहे। सीनियर बालिका वर्ग में मोहिनी द्विवेदी, आर्य कन्या इंटर कालेज की पार्वती और इसी कालेज की अनीता विजेता रहीं। जूनियर बालिका वर्ग आर्य कन्या इंटर कालेज की खुशी ने 100, 200 और 80 मीटर बाधा दौड़ जीत कर चैंपियन चुनी गईं। ओवरआल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राजकीय इंटर कालेज अव्वल रहा। जबकि आदर्श बजरंग इंटर कालेज दूसरे और डीएवी इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कालेज ने पहला, राजकीय बालिका इंटर कालेज दूसरे और भगवती प्रसाद ओमर वैश्य बालिका इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद ओमर वैश्य बालिका इंटर कालेज अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज प्रधानाचार्य लक्षणा पांडेय ने सभी का आभार जताया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages