इटरा मिलौली और बरेहंडा गांव में विधायक ने किया भ्रमण
बांदा, कृपाशंकर दुबे । सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिसंडा ब्लाक के उमरेहडा और इटरा मिलौली गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी दी।
![]() |
| ग्रामीणों के बीच बैठकर समस्याएं सुनते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी |
सदर विधायक ने बिसंडा ब्लाक के ग्राम उमरेहडा तथा इटरा मिलौली जाकर गांव में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्या सुनते हुए यथा आवयश्क निराकरण किया तथा गांव वासियों को हो रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। सदर विधायक ने बताया कि बहुत शीघ्र नाई से मिलौली संपर्क मार्ग का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अगले सत्र में इन दोनों गांव में एक-एक ट्यूबवेल भी प्रस्तावित है। इसके बाद विसंडा नगर में पहुंचकर आयोजित दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment