बीडीओ की सख्ती से सुधरने लगी गौशालाओं की व्यवथायें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

बीडीओ की सख्ती से सुधरने लगी गौशालाओं की व्यवथायें

नाका, पंडौरा की गौशाला में गंदगी देख भड़की सचिव

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । जिलाधिकारी द्वारा गौशालाओं को दुरुस्त करने के लिए जो निर्देश दिए थे निर्देशों का असर साफ दिखने लगा है अधिकारी व कर्मचारी किसी तरह की ढिलाई के मूड में नजर नहीं आ रहे है 
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ब्लाक क्षेत्र की स्थाई व अस्थाई गौशालाआंे को दुरुस्त करने के लिए सभी ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में रहने की हिदायत दी थी। बीडीओ अतिरंजन सिंह के निर्देश पर गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी वंदना सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के नाका, पंडौरा, कठपुरवा व मरगांया गांव में स्थित अस्थाई गौशाला में पहंुच कर मवेशियों को जूट की बोरी पहनाई साथ ही अलाव जलवा कर रजिस्टर सहित

गौशाला का निरीक्षण करती पंचायत सचिव वंदना सिंह।
भूसा स्टाक देखा। नाका व पंडौरा गौशाला में साफ सफाई न देखकर सफाई कर्मियों को फटकारा और अपने सामने सफाई करवाई। कठपुरवा गांव स्थित गौशाला में गठित समिति द्वारा की रखरखाव में लापरवाही बरतने पर समिति को भंग कर नई समिति बनाने के लिए कहा जबकि मरगांया गांव में स्थित गौशाला में मौजूद कर्मियों को हटाकर नए कर्मियों को रखा। ग्राम विकास अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि मरगांया गांव में अन्ना समस्या को देखते हुए तीन अस्थाई गौशाला है ठंड को देखते हुए सभी गौशालाओ में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है साथ ही नाका व पंडौरा गांव में तीन तीन व मरगांया में 9 व कठपुरवा में 4 लोगो को चिन्हित किया है जो अपने मवेशियो को खुला छोड़े है और म्रत मवेशियो को गौशाला के पास फेंक दिया था इनके खिलाफ शिकायती पत्र थाने में दिया है इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवानदीन, रामपाल, उदयभान अहिरवार व रामकिशोर सहित अन्य ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages