एसडीएम को गौशालाओं के निरीक्षण में नहीं मिला चारा-पानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

एसडीएम को गौशालाओं के निरीक्षण में नहीं मिला चारा-पानी

सिहारी चेलापुर, पीपरी अठगइयां, नौरेजपुर, छानी अहीर गौशाला की जानी हकीकत

जालौन (उरई), अजय मिश्रा । गायों के मरने की मिल रही घटनाओं की सूचना पर प्रशासन चैकन्ना हो गया है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी ने आधा दर्जन गांवों में संचालित गौशालाओं का निरीक्षण किया तथा खामियां मिलने पर जिम्मेदारों की जमकर फटकार लगाई व जन सहयोग से गायों के खाने व ठंड से बचाव की व्यवस्था करायी गयी है।

गौशाला का निरीक्षण करते एस डी एम।
गुरुवार को उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला गौशाला की हकीकत जानने के लिए ग्राम सिहारी चेलापुर, पीपरी अठगइया नौरेजपुर, छानी अहीर पहुंचे छानी अहीर की गौशाला में 50 जानवर मिले जिनके खाने, पीने तक की व्यवस्था नहीं थी जिस पर उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई तथा व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए साथ ही ग्रामीण से बात कर गौशाला के संचालन में सहयोग करने की अपील की। पीपरी अटगईया में 150, सिहारी चैलापुर में 34 गाय मिली। गौशालाओं के निरीक्षण के दौरान जानवरों के खाने पीने की समुचित व्यवस्था न होने तथा ठंड से बचाव के लिए अलाव व झूल की व्यवस्था न होने पर कोटेदार, सचिव व प्रधानों को निर्देश दिए कि वह लोगों से सहयोग लेकर गौशाला का संचालन करें। अगर जानवरों की मौत हुई तो किसी को बक्सा नहीं जायेगी तथा लापरवाही बरते पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्याम सिंह, करन सिंह, गजेन्द्र सिंह, राजबहादुर, यदुवीर ने जानवरों के भूसा देने की घोषणा की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages