फतेहपुर, शमशाद खान । लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउण्डेशन के जिला प्रभारी राम सिंह पटेल का 71 वां जन्मदिन मनाया गया। पदाधिकारियों ने जहां बंदरों को बिस्कुट व चना खिलाया। वहीं जिला चिकित्सालय के बाहर एम्बुलेन्स, रिक्शा चालकों समेत आने-जाने वाले लोगों के बीच फल व बिस्कुट का वितरण किया। इसके पूर्व पटेलनगर चैराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
 |
| एम्बुलेन्स चालकों को फल वितरित करते फाउण्डेशन के पदाधिकारी। |
शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउण्डेशन के जिला प्रभारी राम सिंह पटेल के जन्मदिन पर मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह की अगुवई में पदाधिकारी पटेलनगर चैराहा पहुंचे। जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी की दीर्घायु की कामना की। ईश्वर से सतत सहयोग एवं आशीर्वाद बनाये रखने की प्रार्थना की गयी। इसके बाद पदाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां मरीजों को फल वितरण करना था लेकिन कोविड-19 वायरस के संक्रमण के चलते मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल में फल वितरण नहीं करने दिया। पदाधिकारियों ने अस्पताल के बाहर खड़े एम्बुलेन्स चालकों, रिक्शा चालकों समेत आने-जाने वाले लोगों को फल व बिस्कुट बांटे। इसके अलावा बंदरों को भी बिस्कुट व चना खिलाया गया। कार्यक्रम की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर आचार्य कमलेश योगी, प्रमोद पटेल, कौशल मिश्रा, अभिजीत पटेल, राम बाबू यादव, सुरेन्द्र पाल, मुकेश भारती, रवी प्रकाश, दिनेश सोनी, कृष्ण कुमार उमराव, विनोद कुमार गुप्ता, संजय सचान, अनिरूद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।
U78P03
ReplyDelete