शासन के निर्देशों का पालन करें व्यापारी: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2020

शासन के निर्देशों का पालन करें व्यापारी: डीएम

व्यापारिक गतिविधियों को लेकर हुई बैठक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारी गतिविधियों को लेकर व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। 
डीएम शेषमणि पाण्डेय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए व्यापारी दुकानों पर मास्क लगाकर बैठे। ग्राहकों को भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। अभियान चलाकर शहर में नियमों का पालन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस बीमारी में हर उम्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं। बीमारी से बचते हुए दुकानों में बिक्री करें। बडी परेशानी को बचाने के लिए छोटी परेशानियां हो रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता से कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं तय करें। बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम निर्देश देंगें। जिसके आधार
बैठक करते डीएम।
पर इंतजाम किए जाएगें। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि दुनिया की अर्थ व्यवस्था चरमराई है। जान है तो जहान है। भीड बढ़ने से ज्यादा कोरोना केस बढ़े हैं। शासन के गाइड लाइन का पालन करना है। जिसे देखते हुए व्यापारी अनुपालन करें। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय ने कहा कि लोगों की रक्षा करना शासन-प्रशासन का कर्तव्य है। पुलिस प्रशासन कार्य कर रही है। जिस पर सहयोग करें। कानून का पालन करें। समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम एके पाण्डेय, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ओम केसरवानी, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages