आधारभूत सुविधाओं के कराएं कार्य: सांसद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2020

आधारभूत सुविधाओं के कराएं कार्य: सांसद

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुबर्न मिशन योजना की बैठक संपन्न

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, डीएम शेषमणि पाण्डेय की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुबर्न मिशन योजना अंतर्गत कसहाई व मऊ कलस्टर के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मौजूद सांसद, विधायक, डीएम।
सांसद ने कहा कि दोनो कलस्टर में देखें कि शहर व गांव के इर्द गिर्द जिन बस्तियों में आधारभूत सुविधाएं न हो उन पर कार्य पहले कराए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनो कलस्टरों में 15-15 गांवों के बेसिक कार्यों को लिया गया है। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव भी शामिल कर कार्य योजना बनेगी। विधायक मानिकपुर ने कहा कि जो पहले कार्य हुए हैं उनकी समीक्षा तथा स्थलीय निरीक्षण किए जाए। इसके बाद नए प्रस्ताव लागू हो। प्रधानों से भी प्रस्ताव लें। परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बताया कि लोनिवि, विद्युत, शिक्षा, कृषि विभागों के कार्य कराए गए हैं। जिसमें प्रथम किश्त की धनराशि का उपयोग कर लिया गया है। डीएम ने एक्सईएन को निर्देश दिए कि जो सड़कें छूटी हैं उन्हें कार्य में शामिल करें। इस मौके पर सीडीओ महेन्द्र कुमार, सीएमओ डा विनोद कुमार सहित प्रधान, सचिव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages