बदायु गौरव क्लब बदायूं ने दिए टिकरौली के बच्चो को प्रमाणपत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

बदायु गौरव क्लब बदायूं ने दिए टिकरौली के बच्चो को प्रमाणपत्र

जल्द राज्यपाल करेंगे सम्मानित

हमीरपुर, महेश अवस्थी  ।  लाक डाउन में सभी बच्चे अपने अपने घरो मे रह कर आन लाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे है । परन्तु केवल शिक्षा ग्रहण करने से और घर पर रहने से इनमें हीन भावना व कुंठा व उदासी की भावना उत्पन्न न हो, इसके लिये शिक्षक विभिन्न माध्यम से आन लाइन खेल व प्रतियोगिताओ के साथ ही कोरोना पर स्काउट व गाइड प्रतियोगिताए भी करा रहे है ।
शिक्षक अकबर अली ने अपने विद्यालय पूर्व माध्यमिक वि़द्यालय टिकरौली विकासखण्ड सुमेरपुर के छात्र/छात्राओं को विभिन्न आन लाइन प्रतियोगिताओ के माध्यम से मनोरंजन के साथ ही नवाचारी शिक्षा प्रदान करने का बीडा उठा रखा है । विद्यालय के 40 छात्र/छात्राओं ने  बदायुं गौरव क्लब द्वारा प्रदेश स्तरीय आन लाइन पोस्टर प्रतियोगिता में अपने अपने घर पर रह कर पोस्टर बनाये । पोस्टर प्रतियोगिता का विषय’ लाक डाउन का पर्यावरण पर प्रभाव’’ था। जिसमें उत्तर प्रदेश से विभिन्न जनपदों के  318 बच्चों मे प्रतिभागिता की । इन पोस्टरो का प्रदेश की टीम ने परिणाम निकाला । प्रत्येक वर्ग में प्रथम आने वाले बच्चों को आगामी बदायु महोत्सव मे सम्मानित करने का निर्णय लिया ।पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरौली के 40 बच्चों को बदायु गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा व संस्थापक प्रतियोगिता हरिश्चन्द्र सक्सेना द्वारा आन लाइन प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है । इनके शिक्षक अकबर अली के इस सफल प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बदायु महोत्सव में इनको मुख्य अतिथि  राज्यपाल से सम्मानित कराया जाएगा ।

अभिभावको, ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणो
द्वारा भी बच्चो के इस लाक डाउन में आन लाइन पोस्टर प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताओ मे घर से ही प्रतिभाग करने पर खुशी जताते हुए शिक्षक अकबर अली की सराहना की ।इन शैक्षणिक गतिविधियों मे प्रतिभाग न करते तो घर पर रहते हुए बोर होने के साथ ही अभिभावको को परेशान करते । इस प्रकार बच्चे पूरा दिन शैक्षणिक कार्य मे ही व्यस्त रहते है

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages