फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आदेश गुप्ता का मनोनयन किये जाने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने हर्ष व्यक्त किया। एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार भी प्रकट किया कि उन्होंने वैश्य समाज के व्यक्ति को दिल्ली जैसे प्रदेश का दायित्व सौंपा।
 |
| एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते परिषद के पदाधिकारी। |
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा कैंप कार्यालय पीलू तले चैराहे पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुये युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल की अगुवाई में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्त के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुये मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने वैश्य समाज के व्यक्ति पर विश्वास करते हुये जो दात्यिव सौंपा है उसके लिये वैश्य समाज सदैव भाजपा का ऋणी रहेगा। राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि वैश्य समाज किसी का .ऋण रखता नहीं है। समय आने पर ब्याज सहित यह ऋण समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर अदा करेंगे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुये कहा कि वैश्य समाज सदैव भाजपा का रहा है और आगे भी रहेगा। भाजपा की नीतियां सदैव राष्ट्र हित व समाज हित में रही है। इसलिये वैश्य समाज सदैव भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहता है। इस अवसर पर नरेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्त, संजय गुप्त, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी आदि रहे।
U78P03
ReplyDelete