झूठे वादे एवं घोषणाओं में माहिर भाजपा: अनुज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2020

झूठे वादे एवं घोषणाओं में माहिर भाजपा: अनुज

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आवाहन पर प्रदेश व्यापी साइकिल रैली के क्रम में जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के मैकी मोड में पत्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि देश में डीजल, पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। महिलाए असुरक्षित है। भाजपा सरकार का चैथा वर्ष शुरू हो गया है। जनहित की कोई कार्य योजना
पत्र बांटते जिलाध्यक्ष।
नहीं है। झूठे वादे एवं घोषणा करने में माहिर हैं। सपा शासन काल में 100 डायल व 109 योजना शुरू की गई थी जो अब पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है। अपराधों की बाढ़ है। इसके बाद साइकिल रैली देउधा पहुंची। जहां ग्रामीणों के बीच पत्रक बांटे गए। इटवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा राजापुर, मानिकपुर तहसील में साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर गुलाब खां, साहबलाल द्विवेदी, चन्द्रभान यादव, संजय गौतम, बुद्धराज गौतम, अनिल शर्मा, ब्रह्मदीन, राजाबाबू ने अलग-अलग स्थानों पर रैली निकाल कर जन संवाद किया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages