फतेहपुर, शमशाद खान । थरियॉव थाना क्षेत्र के औरेई गांव में सुबह लगभग 10 बजे टूटे ग्यारह हजार विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक वृद्ध सहित दो भैंसों की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 |
| घटनास्थल पर रोते-बिखलते मृतक के परिजन। |
जानकारी के अनुसार औरेई गांव निवासी गोरेलाल सविता पुत्र होरीलाल 65 वर्ष गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करता था। चार भाइयों में सबसे छोटा भाई था। बड़े भाई शहर में रहते हैं। आज सुबह अपनी भैंसों को लेकर खेतों की तरफ चराने गए थे। तभी 11000 विद्युत लाइन का तार रामहित दुबे के ट्यूबवेल पर इंसुलेटर से टूटकर लटक रहा था। जैसे ही भैंस चराते-चराते करीब पहुंचे तो देखा कि बिजली का तार लटक रहा है। भैंसों को दूसरी तरफ खींचने का प्रयास कर रहे थे तभी भैंस विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। भैंस की जंजीर पकड़े गोरेलाल भी बिजली की चपेट में आ गये जिससे दोनों भंैसों समेत उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि गोरेलाल अविवाहित थे। अपने भतीजे राजू सविता के साथ रहकर गुजर-बसर करते थे। एसओ थरियाँव विनोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। वहीं मृत भैंसों की जानकारी हस्वा पशु चिकित्साधिकारी को दे दी गयी है।
No comments:
Post a Comment