यूपी:- सीएसजेएमयू में समर वेकेशन, जुलाई में होंगी परीक्षाएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

यूपी:- सीएसजेएमयू में समर वेकेशन, जुलाई में होंगी परीक्षाएं

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में समर वेकेशन शुरू हो गया है। विवि प्रशासन ने 30 जून तक छुट्टी की घोषणा कर दी है। वहीं, विवि अब जुलाई में परीक्षा कराने की तैयारी में हैं। हालांकि छुट्टी के साथ शिक्षकों से यह भी कहा गया है कि शासन की ओर से नई गाइडलाइन आने पर इसमें बदलाव भी संभव है। शिक्षकों से यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर प्रवेश परीक्षा व परीक्षा में लगे शिक्षकों को आना होगा।
कानपुर सवांददाता अब्दुल निसार:- विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने सभी महाविद्यालय व कैम्पस में संचालित विभिन्न विभागों में समर वेकेशन की घोषणा करते हुए 30 जून तक बंद करने का आदेश दे दिया है। मतलब विवि जुलाई में ही परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आठ जून को शासन की ओर से नई गाइडलाइन आनी है। अगर शासन स्कूल-कॉलेज को खोलने की अनुमति देता है तो विवि प्रशासन जून में ही परीक्षा कराने की तैयारी कर सकता है। मगर यह सब शासन पर निर्भर है। जुलाई में परीक्षा में लेटलतीफी न हो, इसके लिए विवि ने सेमेस्टर पाठ्यक्रम के सम सेमेस्टर के सबमिशन को शुरू कर दिया है। छात्र पांच से 15 जून के बीच ऑनलाइन सबमिशन कर शुल्क जमा कर सकते हैं।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages