अवैध मौरंग खनन करते डी एम ने ट्रेक्टर पकड़े - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

अवैध मौरंग खनन करते डी एम ने ट्रेक्टर पकड़े

हमीरपुर, महेश अवस्थी  । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा राठ/ गोहांड की तरफ़  जाते समय जलालपुर में मौरम/बालू के दो ओवरलोड ट्रैक्टर दिखाई देने पर जिलाधिकारी ने तत्काल गाड़ी रुकवाकर दोनों ट्रैक्टरों को जलालपुर थाने की सुपुर्दगी में देकर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने   एक दर्जन से अधिक ट्रकों के रॉयल्टी पेपर / एमएम-11 को भी देखा ।  गोहांड में नगर पंचायत सफाई कर्मी के कोरोना  से संक्रमित पाए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गोहांड के सम्बन्धित मुहल्ले में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की कांटेक्ट ट्रेसिंग
करने के निर्देश दिए ।नगर पंचायत के अन्य सफाई कर्मियों के सैम्पल लेने को कहा । कोरोना से संक्रमित व्यक्ति पाए जाने के बाद  संबंधित क्षेत्र/ मुहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है ,गलियों में बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं।  कहा कि कंटेन्मेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी । उन्होंने कहा कि  कंटेन्मेंट जोन में प्रवेश करने वाले सभी कर्मचारी आवश्यक सुरक्षा उपकरण यथा मास्क ,ग्लब्स  पहनकर ही प्रवेश करें। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले / होम डिलीवरी करने वाले यथा सब्जी विक्रेता, किराना सामान विक्रेता सभी सुरक्षा उपकरण पहनकर ही सामग्री की आपूर्ति करे। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि कंटेन्मेंट जोन में सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर सख्ती से निगरानी रखी जाए, कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाहर आ जा नही सके।।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages