कानपुर:- मानव की सेवा करना ही जीवन का उद्देश्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

कानपुर:- मानव की सेवा करना ही जीवन का उद्देश्य

जिला प्रशासन के द्वारा लगाये गये कैम्प में 10 धंटे की ड्यूटी निभा रहे हैं
सराहनीय कार्य की पूरे कानपुर में चर्चा

भारत देश में कोराना वायरस ने तहलका मचा दिया है, जिसमे कानपुर नगर भी अछूता नहीं है, वही कानपुर नगर के रामादेवी चौराहे पर जिला प्रशासन के द्वारा लगाये गये कैम्प में जन सेवक अमित गुप्ता (लाला) व सचिव प्रगति अवोकिग सोसाइटी की कृष्णा शर्मा ने अपनी जान की परवाह न कर अप्रवासी मजदूरों की मदद कर रही है, विगत 3 मई से लगे शिविर में दोनो कर्मवीर योद्धा अप्रवासी मजदूरों को लंच पैकट, बिस्कुट, चाय, दूध, मट्ठा, लस्सी व पानी के पाउच वितरित कर रहे हैं, मजदूरों को लंच पैकट के साथ साथ सरकारी बसों में बैठाने कर उनके घरों में भेजने का भी कार्य कर रहे हैं। इन दोनों कर्मवीर योद्धा की चर्चा आज पूरे कानपुर नगर में हो रही है।

कानपुर सवांददाता अब्दुल निसार:- ऐसी कर्मवीर योद्धाओं से हमें सीख लेनी चाहिए, अपने लिये तो दुनिया में हर व्यक्ति जीवन जीता है जो जीवन दूसरों के लिए जिया जाता है उसका अपना आनंद होता है। आज हमको समाज की सेवा करके अपार खुशी मिलती है।
इस बाबत जनसेवक  अमित गुप्ता ने कहा कि कोराना वायरस की जंग से पूरा देश लड़ रहा है, आज हमको भी समाज सेवा करने का अवसर जिला प्रशासन के द्वारा मिला है, अप्रवासी मजदूरों की मदद करने से मन को शांति मिलती है।
मानव की सेवा करना ही जीवन का उद्देश्य है। प्रगति अवोकिंग सोसाइटी की सचिव  व स्पेशल ओलिंपिक्स भारत कानपुर चैप्टर की जोनल को-आर्डनेटर कृष्णा शर्मा  ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगाये गए कैम्प में अपना अमूल्य दे रहे समाजसेवियों का हम ह्दय से आभार व्यक्त करते है, ये ऐसा समय है हमको सभी प्रवासियो  को  उनके जिले तक पहुंचाने मे सहयोग करना व उनकी सभी व्यवस्था जो शासन द्वारा मुहैया करवाई गई उनतक पहुचाना हमारा  मुख्य उद्देश्य रहा है।
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि कोराना वायरस ने पूरे भारत देश में तहलका मचा रखा है, उसमें कानपुर नगर भी अछूता नहीं है, कानपुर नगर में बढ़ते मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं, ऐसे में अपनी जान की परवाह न कर अप्रवासी मजदूरों को लंच पैकट, बिस्कुट, दूध, मट्ठा, केला व पानी के पाउच वितरित करके मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं। आज ऐसे कर्मवीर योद्धाओं को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages