पाकिस्तान से आये टिड्डी दल ने धाता में दी दस्तक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

पाकिस्तान से आये टिड्डी दल ने धाता में दी दस्तक

क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, पुलिस बल ने किया निरीक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान । पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से निकला टिड्डी दल प्रदेश के कई जनपदों मंे फैलता जा रहा है। कौशाम्बी जनपद से निकला टिड्डी दल अब धाता ब्लाक क्षेत्र के परसिद्धपुर, अढौली, सोनारी, भुरचुनी सहित दर्जनों गांव में पहुंचने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई है। सूचना मिलते ही जहां गांव के लोग खेतों की तरफ भागने लगे वहीं कृषि विभाग के कर्मचारी पुलिस बल द्वारा भी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
धाता थाना क्षेत्र के लगभग दर्जन भर गांवों में सुबह लगभग 9 बजे एक के बाद एक गांव में टिड्डी दल पहुंचने की सूचना मिली सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। लोग गांव की तरफ से खेतों की तरफ भागने लगे थाली टीन आदि लेकर पीटने लगे लेकिन टिड्डियों की संख्या कम होने के कारण और लोगों की सतर्कता के चलते किसी भी गांव में ज्यादा समय तक टिड्डी दल नहीं रुका। लगभग आधे घंटे में वापस चला गया जिसके चलते नुकसान होने से बच गया। गांव, बाजार, चाय की दुकानों में लोग पूर्व में आये टिड्डी दल व उससे होने वाले नुकसानों की चर्चा में मशगूल दिखे। लोगों को चर्चा के दौरान यह कहते सुना गया कि रिश्तेदारों ने सूचित किया था कि पश्चिम शरीरा, कौशांबी  क्षेत्र में बीते दिन टिड्डी दल देखा गया था वहां पर इनकी मात्रा अधिक बताई जा रही थी। लोगों का कहना था कि बीते कल के दिन टिड्डी दल के आक्रमण के समय घंटो तक आसमान में बादल सा छाया रहा। जिससे लोग उम्मीद कर रहे थे किस क्षेत्र में भी एक जगह टिड्डी दल पहुंच सकता है। घटना की सूचना वायरल होते ही कृषि विभाग के कर्मचारी लेखपाल थानाध्यक्ष धाता द्वारा भी इन क्षेत्रों में दौरा किया गया फिलहाल टिड्डी दल से किसी भी गांव में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages