नोडल अधिकारी ने किया हॉस्पिटल का मुआयना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

नोडल अधिकारी ने किया हॉस्पिटल का मुआयना

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । जनपद में इस समय कोरोना महामारी का कहर जारी है । इसी को लेकर शासन द्वारा जनपद में सचिव स्तर के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो जनपद में कोरोना एवं अन्य मामलों को लेकर पूरी तरह से जिले के अधिकारियों के साथ मिलकर इस पर कार्य करने में लगे हुए हैं । इसके साथ ही जनपद में रहकर नोडल अधिकारी अस्पतालों एवं अन्य स्थानों पर पहुंचकर वहां की स्थितियों का भी मौका मुआयना कर रहे हैं । इसी संबंध में आज शुक्रवार को जिले के नोडल अधिकारी शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे,  जहां
उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । नोडल अधिकारी ने वहां पर मौजूद सीएमएस से वहां की स्थितियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की । इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने  डॉक्टरों को दिशा निर्देश भी  दिए । इसके अलावा टेस्टिंग की व्यवस्था किए जाने के विषय पर भी बात की ।  इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट  कुंवर पंकज कुमार,  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ श्याम मोहन गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक टी.डी. सिंह, जे. एस. यादव, डॉ शिवेंद्र चौधरी  आदि मौजूद रहे । 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages