शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर परिषद ने 150 वृक्षारोपण करके स्थापना दिवस मनाया गया । अभाविप के एसएफडी प्रांत प्रमुख मयंक तिवारी ने कहा कि संगठन का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रुप में मनाया जाता रहा है। यह संगठन छात्रों के हित में सतत कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि अभाविप दुनिया का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक छात्र संगठन है। नगर मंत्री सौरभ चौहान ने छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति करार देते हुए कहा कि अभाविप कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के लिए वर्ष भर सक्रिय रूप से हर क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं। समय-समय पर शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए आंदोलन तो कभी छात्रों के विकास के लिए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इधर नगर के यादव कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया , वहीं पौधारोपण भी किया गया । इस मौके पर जिला संयोजक राहुल जादौन, डॉ राकेश पांडे, हरिओम शुक्ला, अखिलेश अग्रवाल, अशं अग्रवाल, मृदुल तिवारी, अनमोल अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे ।
Thursday, July 9, 2020
अभाविप ने मनाया 72 वां स्थापना दिवस मनाया, किया पौधरोपण
Tags
# Firozabad
# वृक्ष गंगा अभियान
Share This
About Amja Bharat
वृक्ष गंगा अभियान
Tags:
Firozabad,
वृक्ष गंगा अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment