घर के आसपास का क्षेत्र बंद किया
जसराना / फ़िरोज़ाबाद ( अवनीश गुप्ता ) । कस्बा जसराना के 78 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर कस्बे में हड़कंप मच गया । बुजुर्ग का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे मौहल्ले को सील कर पुलिस का पहरा लगा दिया है। कस्बा जसराना के मोहल्ला कूंचा निवासी बुजुर्ग को परेशानी होने पर परिजन उपचार के लिए उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में ले गए। आराम न मिलने पर डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट कराया । बुधवार की देर सायं रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिजन भी हक्का बक्का रह गए। परिजनों की माने तो पक्षाघात होने पर भर्ती कराया था। कोरोना जैसी कोई बात नहीं थी। वहीं कस्बे के लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। नगर पंचायत जसराना द्वारा पूरे मौहल्ले को सैननिटाईज कराने के साथ ही सील किया गया है। स्वास्थय विभाग द्वारा परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है ।


No comments:
Post a Comment