एक्टिव केस हुए 41 , संक्रमित क्षेत्रों में कराया छिड़काव
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । जिले में कोरोना पाॅजीटिव कुल संक्रमित केसों की संख्या अब 528 हो गयी है, जबकि गुरुवार को यह तादाद 519 थी । इधर अब तक मौत का आंकड़ा 26 हो गया है । जिले में आज फिर से कई पॉजिटिव लोग मिले । कोरोनो केसों का ग्राफ हर रोज आना बंद नहीं हो रहा है। शुक्रवार को खेरगढ़ हाथवंत में एक, शिकोहाबाद के मीर खलील मोहल्ला में एक , फिरोजाबाद के भीम नगर में एक, एफ एच मेडिकल कॉलेज में दो, इटोली हाथवंत में एक, कैलाश नगर फिरोजाबाद में एक तथा एक सुहाग नगर में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । इधर अब तक जिले से भेजे जाने वाले सैंपलों की संख्या साढ़े 11 हजार के पार पहुंच गई है । वहीं अब एक्टिव केसों की संख्या 41 हो गई है । इधर कोरोना संक्रमित महिला के मिलने के बाद अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार के आदेशानुसार सफाई निरीक्षक दिनेश यादव के निर्देशन में एवं हॉस्पिटल की टीम के साथ सेनीटाइजर का छिड़काव एवं अन्य लोगों का भी चेकअप कराया गया ।


No comments:
Post a Comment