प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था अन्य प्रांतों से बेहतर: जेपी सिंह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था अन्य प्रांतों से बेहतर: जेपी सिंह

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्था पर जताया संतोष
कोविड 19 से लड़ाई में प्रदेश बना रोल मॉडल

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं अन्य प्रान्तों की तुलना में बेहतर है। कोविड-19 की इस लड़ाई में सरकार बेहतर व सफलतम तरीके से निपटने का काम कर रही है। उक्त बातें जनपद दौरे पर आये प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कही। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जिला चिकित्सलाय व हुसैनगंज स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए खामियों को जल्द दुरुस्त करने को कहा। जिला चिकित्सलाय के निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी, कार्यालय, भोजन कक्ष, महिला-पुरुष वार्ड एवं शौचालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके साथ आये तीमारदारों के लिये सोशल डिस्टेंसिन का पालन कराये जाने, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने के लिये कहा। जिला चिकित्सलाय में रेडियोलॉजिस्ट की नियक्ति न होने व मेडिकोलीगल के लिये कौशाम्बी जनपद रिफर किये जाने की जानकारी होने पर मंत्री द्वारा जनपद में रेडिलाजिस्ट की नियक्त किये जाने की बात कही। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस को देखते हुए बेहद सजगता के साथ काम किया।
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री जेपी सिंह। 
प्रदेश में 25797 केसों में 17597 कोरोना केसों की रिकवरी की जा चुकी है, जबकि वर्तमान समय मे 7451 केस ही एक्टिव है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक कोविड बेडों एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था की गयी है। कोविड-19 की रोकथाम के लिये 26 हजार प्रतिदिन सैम्पल जांच की जा रही है। साथ ही आधे घण्टे में रिपोर्ट आने वाली एंटीजन टेस्टिंग को बढ़ाकर घर-घर टेस्ट किये जाने की बात कही। उन्हें कानपुर घटना पर दुख जताते हुए शहीद पुलिस कर्मियों के प्रति सवदेनाये प्रकट की। प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा घटनाएं हो रही है उस पर जवाबदेही तो सरकार की बनती है। सरकार के सख्त रुख के चलते आपराधिक वारदातों में कमी आयी है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े आपराधिक मामलों को विपक्ष लगातार उठाता है लेकिन सरकार प्रतिबध है। घटनाओं में शामिल लोगों पर सरकार का रुख सख्त है। किसी भी तरह की घटना करने वाले आरोपी बख्शें नही जायेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिलाधिकारी संजीव सिंह, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा, क्षेत्राधिकारी कपिल देव मिश्रा, सीएमएस डॉ प्रभाकर, महिला सीएमएस डॉ रेखा रानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages