बारिश के दिनों में जान हथेली पर रख लगाते कटिया
फतेहपुर, शमशाद खान । विद्युत विभाग द्वारा जिले में बिजली चोरी न होने के लाख दावे किये जा रहे हों लेकिन हकीकत इसके उलट है। जिले में कटियाबाज बेहद सक्रिय हैं जो प्रतिमाह विभाग को लाखों का चूना लगाने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत आने वाले देवीगंज वार्ड में देखने को मिला। बारिश के दिनों में एक व्यक्ति घर के सामने से गुजरी विद्युत लाइन में जान हथेली पर रखकर कटिया डालता नजर आया। आखिर विभाग ऐसे लोगों पर कब कार्रवाई करेगा।
बताते चलें कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद लोगों में आस जागी थी कि अब व्यवस्थाएं दुरूस्त हो जायेंगी। प्रदेश की सत्ता पर बैठते ही योगी आदित्यनाथ ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया था कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाये। सीएम के आदेश पर जिले के कई स्थानों पर अभियान भी चलाया गया था इसके बावजूद विद्युत चोरी आज भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। जिससे विभाग को प्रतिमाह लाखों का
चूना लग रहा है। सयाने किस्म के लोग विद्युत कनेक्शन तो लिये हैं लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। घरों के सामने से गुजरी विद्युत लाइन में सीधे कटिया लगाकर अपने घरों को रोशन करके विभाग को अंधकार की ओर ढकेलने का काम करते हैं। कुछ कटियाबाजों का खामियाजा पूरे जिले की जनता को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक नजारा देवीगंज वार्ड में देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति घर के सामने से गुजरी लाइन में सीधे कटिया डालता नजर आया। जब अमुक व्यक्ति की फोटो संवाददाता द्वारा फोटो ली गयी तो वह बिगड़ गया और कहने लगा कि फोटो डिलीट कर दो वरना अच्छा नहीं होगा। इस तरह से कुछ कटियाबाज विभाग को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। लोगों का कहना रहा कि यह कटियाबाज क्षेत्र के लाइनमैनों को माह में सौ से दो सौ रूपये दे देते हैं। जब कभी अभियान चलता है तो यह लाइनमैन कटियाबाजों को पहले ही सचेत कर देते हैं और कटियाबाज स्वयं अपनी कटिया टीम आने से पहले ही हटा देते हैं। लोगों ने विभाग से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
![]() |
| देवीगंज वार्ड में कटिया लगाता व्यक्ति। |


No comments:
Post a Comment