किसानों को मिनी किट का किया निःशुल्क वितरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2020

किसानों को मिनी किट का किया निःशुल्क वितरण

जहानाबाद-फतेहपुर, शमशाद खान । राजकीय कृषि बीज भंडार में किसानों को खरीफ फसल हेतु मिनी किटों का निःशुल्क वितरण किया गया। विकास खण्ड देवमई के अंतर्गत राजकीय कृषि बीज भंडार बकेवर मे कार्यरत केंद्र प्रभारी सुरेश कुमार द्वारा नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन, एनएफएसएमएल के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के 56 किसानों का चयन कर दलहनी खरीफ फसल की बुआई हेतु, उर्द, मूंग की किटों का वितरण किया गया। किसानों को खेती के गुर
किसानों को मिनी किट का वितरण करते केन्द्र प्रभारी।
बताते हुए केंद्र प्रभारी ने कहा कि अच्छी उपज पाने के लिए सरकारी बीज गोदाम से ही बीज खरीदें। यदि फसल में किसी प्रकार से कोई रोग लगता है तो तत्काल अवगत कराएं। किट वितरण के दौरान प्रमुख रुप से एडीओएजी रमेश बाबू, एडीओपीपी उमाशंकर पटेल, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुरेश कुमार सहित ब्लॉक टेक्नालॉजी मैनेजमेंट के राजेश कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages